हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ कार्य करने से नाराज कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेसियों ने लेखपाल को हटाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील में लेखपाल की मनमानी और हाईकोर्ट के शासनादेश के खिलाफ खलिहान की भूमि में जलनिगम की पानी की टंकी का निर्माण कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को पत्रक सौंपा। उपजिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया।इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि सलेमपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम भटौली में तैनात लेखपाल प्रशांत कुमार शासनादेश को न मानकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। गांव के खलिहान के भूमि में ठीकेदार के मिली भगत से जलनिगम के पानी के टंकी का निर्माण कार्य करा रहे हैं, जबकि खलिहान के भूमि में उच्च न्यायालय का आदेश है कि कोई दूसरा निर्माण का काम नही हो सकता है। इस जमीन के बगल में टंकी निर्माण के लिए ग्राम सभा की भूमि है।कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि मनमानी करने वाले लेखपाल को हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र लिखकर दिया गया, उसके बाद जांच भी कराया गया उसमें मनमानी की बात सामने आई। उपजिलाधिकारी को गलत रिपोर्ट सौंपकर मामले को दबाना चाहते हैं,अगर 15 दिन के अंदर लेखपाल को इस हल्के से नही हटाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष भागलपुर प्रेमलाल भारती ने कहा कि आज भाजपा सरकार में जनता परेशान हैं, कोई भी कार्य समय से नही हो पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में वसीम,सुच्चन खान,डॉ याहिया अंजुम,शकील अहमद,आजाद अहमद,चुन्नू श्रीवास्तव,मशकूर अहमद,शमशुद्दीन अंसारी, दुखंती प्रसाद,नशरुद्दीन,अब्दुल खालिक, राजेश चौहान,केदार प्रसाद,कुद्दुश अंसारी, मुन्नीलाल, रामविलास विश्वकर्मा, किताबुद्दीन ,रमेश कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

5 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

5 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

5 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

6 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

6 hours ago