पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर सपा ने सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के स्मारक स्थल पर पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में, सैकड़ो सपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि शहिद रामचंद्र विद्यार्थी 13 साल की उम्र में सन 1942 को जन क्रांति की तरफ से सबसे पहले देवरिया कलेक्ट्रेट पर यूनियन जैक को उतार कर फेंक दिया व तिरंगा झंडा फराई, इस दुस्साहस को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने सीधे गोली मारने का आदेश दे दिया, इतने में गोली चली और वह शहीद रामचंद्र विद्यार्थी भारत माता की जय का नारा लगाते हुए शहीद हो गए। उनकी शहादत का सम्मान करते हुए सरकार द्वारा स्मारक के साथ साथ संग्रहालय का निर्माण कराया गया है, जो जनपद मुख्यालय पर इतिहास बनकर समाज को प्रेरणा प्रदान कर रहा है। किंतु पर्यटन विभाग द्वारा इतिहास को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने बताया कि इस परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा अतिक्रमण कर जिला पर्यटन कार्यालय बनाया जा रहा है जो शहिद रामचंद्र विद्यार्थी के शहादत को ठेस पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। इस को रोकना परम आवश्यक है। इस अतिक्रमण को लेकर सैकड़ों सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल ने शासन प्रशासन से मांग किया कि अतिक्रमण को रोका जाए अन्यथा पार्टी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसका सारा उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा। इस दौरान विजय प्रताप यादव, विनोद चौधरी, विजय कुमार प्रजापति, अशोक मद्धेशिया, बेचू लाल चौधरी, पारसनाथ यादव एवं जोगेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सपा नेताओं के मांगो को लेकर जिलाधिकारी द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि शाहिद रामचंद्र विद्यार्थी के संग्रहालय को सुरक्षित रखा जाएगा, और अपने स्तर से शासन को पत्र द्वारा अवगत करा दिया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

1 hour ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

3 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

6 hours ago