भौगोलिक पर्यटन के बिना भूगोल का ज्ञान अधूरा: डॉ जितेंद्र पाण्डेय

भौगोलिक पर्यटन के लिए छात्रों का दल रवाना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्ष पीठाधीरश्वर योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकश सिंह व भूगोल विभाग के प्रभारी डॉक्टर अनिल भास्कर के निर्देशन में शुक्रवार को दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, सिविल लाइन के भूगोल विषय के स्नातक पंचम सेमेस्टर के 50 छात्र-छात्राओं का एक दल भौगोलिक-शैक्षिक सर्वे हेतु झारखंड की राजधानी रांची एवं ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर व पूरी रवाना हुआ। इस दल का नेतृत्व भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर जितेन्द्र कुमार पाण्डेय व डॉक्टर रविन्द्र नाथ कर रहे है।
इस शैक्षिक सर्वे के बारे में बताते हुए डॉक्टर जितेन्द्र कुमार पांडेय व रविन्द्र नाथ ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के स्नातक पंचम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में भौगोलिक शैक्षिक सर्वे 100 अंक का अनिवार्य प्रश्न पत्र है। जिसके अंतर्गत छात्रों को किसी भौगोलिक क्षेत्र में जा कर वहाँ की भौगोलिक स्थिति, जलवायु व सामाजिक – आर्थिक तथा सांस्कृतिक स्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं। जिससे उस क्षेत्र के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है। जो भविष्य में होने वाले विकास का आधार बनता है।
उपर्युक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु छात्रों के दल को पर्वत, पठार, मैदान व समुद्र को एक साथ देखने एवं समझने हेतु उक्त स्थलों का सर्वे कार्य कराया जाएगा। जिससे छात्र जिस स्थलरूप का अध्ययन अपने पाठ्यक्रम में करते है। उसे प्रत्यक्ष रूप से देख व समझकर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सके। क्योकि भौगोलिक पर्यटन के बिना भूगोल का ज्ञान अधूरा होता है। इसलिए आवश्यक होता है कि जितना हम प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे उस स्थिति के बारे में आजीवन स्मृति बना रहता है। पृथ्वी विविधताओं से भरी पड़ी है कही पठार है तो कही पर्वत,मैदान है जिन्हें हम किताबो में पढ़ते है और कल्पना करते है परंतु जब विद्यार्थी स्वयं वहां जा कर उस विशेषता को प्रत्यक्ष रूप से देखता है तो आनंद की अनुभूति के साथ ही साथ यथार्थ पर पूर्ण विश्वास होता है और किताबी ज्ञान का पूर्ण परिमार्जन हो जाता है।
इस दल शिक्षकों के अलावा छात्र जयवर्धन, अमित यादव, नितेश गुप्ता, आर्य मिश्रा, अस्तिका पाण्डेय, साहिन अहमद, रितु चौहान, अंकिता पाल, स्नेहा सिंह आदि छात्र- छात्राएं रवाना हुए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago