सपा जिला उपाध्यक्ष ने लोगो से गले मिलकर ईद की दी मुबारकबाद

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को ईद के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मईल, तेलिया कला एवं पैना आदि मस्जिदों पर जाकर इमामो व मोमिनों से गले मिलकर भाईचारे का संदेश देते हुए ईद का मुबारकबाद दिया। इस अवसर पर अपने प्रिय नेता अवधेश चौधरी से गले मिलकर सभी भाई बन्धुओ ने मुबारकबाद दिया। ईद के इस मिलन पर काफी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इसी दौरान सपा जिलाउपाध्यक्ष ने पार्टी के सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों से मुलाकात कर भलुअनी में होने वाले इंडिया एलाइंस के सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित होने का अपील किया।
अवधेश चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सूरज मैरेज हाल भलुअनी में 13 अप्रैल को होना सुनिश्चित हैं। इस सम्मेलन में लोकसभा के प्रत्याशी सदन प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व्यास यादव तथा अन्य नेतागण उपस्थित होकर के चुनाव के संबंध में अपने विचारों से आप लोगों को अवगत कराएंगे। इसमें सब की सहभागिता आवश्यक है।
इस दौरान भगवान खरवार, अमरजीत यादव, रामबचन प्रसाद तथा धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

5 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

5 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

5 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

6 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

6 hours ago