बंशी बिगहा में धूमधाम से दीक्षांत समारोह संपन्न
औरंगाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंशी बिगहा मे बुधवार को धूमधाम से दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय व ब्लाक के सभी कर्मचारियों सहित ग्राम मुखिया व सचिव अभिभावक व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व छात्रों द्वारा गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के लिए छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर ज्योति पांडेय द्वारा छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा पांचवी की सपना को प्रथम, मधु को द्वितीय, काजल कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं कक्षा चार में चंचल को प्रथम, शालिनी को द्वितीय व अंगद कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी तरह कक्षा पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कार किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए प्रभारी हेडमास्टर आशुतोष सक्सेना ने कहा कि यही छात्र आगे चलकर देश और समाज को नई दिशा व दशा प्रदान करेंगे।
बीपीएससी से चयनित शिक्षिका व मास्टर ट्रेनर ज्योति पांडेय ने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है। यदि छात्रों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए तो निश्चित तौर पर यह छात्र शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। यही छात्र आगे चलकर देश व समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…
लेखक : अभिषेक कुमार भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं,…
लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 4 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक…
देवरिया कोतवाली में वकीलों का हल्लाबोल! अधिवक्ता पर हमले से उबाल, पुलिस की भूमिका पर…
इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किसी ने बनाया गैस लीक…
लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…