एसपी सिटी ने मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ

स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर मतदान करेंगे

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) चौदहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने पुलिस कार्यालय पर पुलिस कर्मचारियों को दिलाई शपथ की, हम लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें ।पुलिस कार्यालय में पुलिस जवानों को हर हाल में मतदान करने के लिये शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत में 25 जनवरी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जाता है। मतदाता दिवस भारत के हर नागरिक के लिए अहम है। मतदाता दिवस के दिन भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है | इसलिए सभी को मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

22 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago