लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखपुर एक निजी कार्यक्रम में आए लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के लोकसभा से सांसद चिराग पासवान का युवा साहित्यकार/लेखक/ कवि मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में गोरखपुर मंडल के युवा कलाकारों एवं साहित्यकारों ने दुशाला भेंट करके एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया |
इस अवसर पर मिन्नत गोरखपुरी ने उनसे कहा कि यह भूमि सूफी, संतों की धरती है यहां पर बाबा गुरु गोरखनाथ बाबा,रोशन अली शाह, सूफी संत कबीर दास,महात्मा बुद्ध जैसी अजीम हस्तियां जो मानवता का संदेश देती है आराम फरमा रही है |
शायरा एवं समाजसेवी आशिया गोरखपुरी ने कहा कि यह साहित्यकारों और कवियों की भूमि है यहां पर फिराक गोरखपुरी,मुंशी प्रेमचंद,जफर गोरखपुरी जैसी अजीम हस्तियों ने जन्म लिया और अपनी साहित्यिक सेवाएं दी |
वही चिराग पासवान ने कहा कि आप सभी युवा कलाकारों की जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा ही है क्योंकि यह भारत देश है जहां पर 65% युवा रहते हैं | ऐसे में आप कलमकारों का दायित्व बढ़ जाता है|
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद चोखानी,केशव मिश्रा, गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक,रुद्रा उत्कर्ष शुक्ला आदि मौजूद रहे |

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago