कच्चे घर के आंगन की मिट्टी व पक्के घर से अक्षत के दाने हुए संग्रहित

भाजपा पदाधिकारियों व उपस्थित ग्रामीणों ने ली पंच प्रण की शपथ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री में भाजपा नेता वृषभान गिरी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में हर घर के आंगन से मिट्टी व अक्षत संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदो की स्मृति संजोए रखने व उनके सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रतिनिधि अशोक गोंड ने कहा कि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विकसित होने वाली अमृत वाटिका में देश के हर घर की सहभागिता सुनिश्चित करने का यह अभियान जनजन को गौरवान्वित करने वाला है। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत का विराट संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता को सुदृढ़ रखना, कर्तव्य निर्वहन के साथ सेनानियों व बलिदानियों के सम्मान हेतु पंच प्रण की शपथ ली। इस दौरान सचिव जितेंद्र यादव, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र वर्मा, रिशु, लालपहाड़ी, गौतम गोंड, फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, ओमप्रकाश भारती आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

36 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

42 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

51 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

57 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

1 hour ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

1 hour ago