बालिकाओं के सुरक्षा एवं महिलाओं के अधिकारों पर सतत चिन्तन करें समाज-अपर जिला जज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द सिंह के निर्देशानुसार, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति वन स्टॉप सेण्टर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा आमजनमानस को जागरूक व औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा निराश्रित महिला और पुलिस द्वारा रेस्क्यू की जाने वाली लड़कियों के रहने, खाने-पीने, उनकी काउन्सलिंग एवं सेन्टर की साफ-सफाई आदि की व्यवस्था बारे में जानकारी ली गई। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा वन स्टाफ सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं पुलिस सुरक्षा विधिक सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई वन स्टाफ सेंटर के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार जागरूकता जागरूकता शिविर व पम्पलेट आदि के माध्यम से करने तथा उन्होने केन्द्र प्रबन्धक नीतु भारती को निर्देशित करते हुये कहा कि ऐसी महिला एवं बच्चों जिनकों विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago