Categories: Uncategorized

भाकपा माले ने निकाला जन आक्रोश मार्च

मैरवा/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा थाना के मनमानी के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला, इस दौरान बभनौली गांव के सैकड़ो महिलाओ ने पुलिस के मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। आक्रोशित महिलाओ ने बभनौली के गोपाल कुशवाहा, देवानंद कुशवाहा, नितेश कुशवाहा पर हमला करने वाले अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं।
नेताओं ने कहा कि हमला करने वाले दोषियों को पुलिसिया संरक्षण देना बंद करो, जबरन आवेदन को बदलवाना, दोषियों को संरक्षण देना सहित कई आरोप लगाये है। यह मार्च बभनौली से गुठनी मोड़,मझौली चौक होते हुए प्रखंड परिसर में पहुंची जहा एसडीपीओ से मामले की जांच कर हमला करने वाले अपराधियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है। भाकपा माले के पूर्व जिला परिषद उपेन्द्र साह ने कहा कि बभनौली में हुए घटना को लेकर पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर आजतक कोई करवाई नही किया,उलटे पीड़ितों का सिर फोड़ने और हाथ तोड़ने वाले लोगो का पुलिस आवेदन लेकर मुकदमा दर्ज कर लेती है। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद उस दौरान कोई करवाई नही किया गया,उन्होंने यह भी कहा कि मैरवा थाना क्षेत्र के
सूर्यपुरा, इमलौली, बरासों सहित अन्य गांवों से पीड़ित फरियाद लेकर थाने में जाते है तो उनको पहले डांट फटकार लगाया जाता हैं,पुलिस के इस रवैये को लेकर जनता का थाना से विश्वाश खत्म होते हुए नजर आ रहा है। जिसको लेकर आज इंसाफ के लिए लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago