सीवान की सीनियर बाल बैडमिंटन टीम मधेपुरा रवाना

15 से 17 दिसंबर को मधेपुरा में चैंपियनशिप

मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला में आयोजित 31वीं बिहार राज्य सीनियर बाल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए शनिवार को सीवान के सीनियर बाल बैंडमिंटन टीम रवाना हो गयी है।यह चैंपियनशिप 15 से 17 दिसंबर तक मधेपुरा के परमानंदपुर (घेलाढ़) के कामेश्वर मध्य विद्यालय के खेल मैदान में खेला जायेगा। सीवान टीम को मैरवा धाम के आदर्श हास्पिटल के संचालक डाॅ0 मनोज सिंह के द्वारा जर्सी वितरण किया गया। चयनित टीम में आशीष ओझा (कप्तान) सुमित कुमार, अविनाश, लाल बिहारी, राजू,रंजीत चौहान, उज्जवल, हर्षित, पवन गोड, टीम मैनेजर- अमित और टीम कोच – ओम शंकर यादव हैं। यह जानकारी हैंडबाल संघ के जिला सचिव विशाल कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। चयनित टीम को जिला बाल बैडमिंटन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मुखिया तनवीर अहमद, बिट्टू सिंह, उप चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद, नवीन सिंह परमार, रोहित सिंह, रनेश सिंह, पप्पू सिंह एवं मदन बैठा ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

70 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर, मोदी-कार्नी मुलाकात से रिश्तों को मिल सकती है नई रफ्तार

मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…

1 minute ago

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

2 hours ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

2 hours ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

2 hours ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago