आनलाइन काल कर ठगों ने युवक से ठगे रुपए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठगो ने एक युवक को झांसे में लेकर 73,195 रुपये की ठगी कर लिया है। पीड़ित युवक ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए मामले में कार्यवाही की मांग किया है। पीड़ित युवक आकाश शर्मा, नगर पालिका परिषद नौतनवां के वार्ड नंबर 17, राहुल नगर का निवासी ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अजय बताया और आकाश के नाम से मुंबई के सेंट्रल बैंक में खाता होने के बारे में बात शुरू की। उसने दावा किया कि मुंबई के सेंट्रल बैंक में आकाश का खाता है, जिसमें दो करोड़ रुपया आया हैं। उसने कहा कि यह रकम आकाश द्वारा खाते को 5 लाख रुपये में बेचने के कारण आया है। इसके बाद ठग ने आकाश से 50,000 रुपये की मांग किया और कहा कि यह रकम आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और अन्य कार्यों के लिए जरूरी है। आकाश ने बताया कि ठग ने फोन पर कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उसे डरा दिया। ठग की बातों से घबराकर आकाश ने उसके द्वारा भेजी गई जानकारी के आधार पर टोटल 73,195 रुपये ट्रांसफर कर दिए
जिसके बाद ठग की मांगें बढ़ती गईं, जिससे परेशान होकर आकाश ने और पैसे भेजने के लिए अपने सभी बैंक खातों की जांच की। जांच के दौरान उसे यह पता चला कि उसका न तो मुंबई और न ही नौतनवां के सेन्ट्रल बैंक में उसका कोई खाता है। उसे यह स्पष्ट हो गया कि वह ठगी का शिकार हो चुका हैं।
आकाश ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महराजगंज से शिकायत करते हुए इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ ट्रांजेक्शन डिटेल तथा ठगी करने वाले का मोबाईल नंबर भी साझा किया है ताकि पुलिस को जांच करने में मदद मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

4 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

20 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

20 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

20 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

20 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

20 hours ago