35 साल पुरानी सरला भट्ट हत्याकांड में एसआईए की कार्रवाई, मध्य कश्मीर में कई ठिकानों पर छापेमारी

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट की 35 वर्ष पुरानी हत्या के मामले में मंगलवार को मध्य कश्मीर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के पूर्व सदस्यों और संबंधित व्यक्तियों के घरों पर केंद्रित रही।

सूत्रों के मुताबिक, छापे के दौरान SIA टीमों ने अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं, जो मामले की तह तक पहुँचने में मददगार हो सकते हैं। इस कार्रवाई में पूर्व JKLF नेता पीर नूरुल हक शाह उर्फ ‘एयर मार्शल’ के आवास पर भी तलाशी ली गई।

गौरतलब है कि अप्रैल 1990 में सरला भट्ट श्रीनगर के सोरा स्थित ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के छात्रावास से लापता हो गई थीं। कुछ समय बाद उनका शव शहर में मिला था। श्रीनगर जिले के निगीन थाने में एफआईआर संख्या 56/1990 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

जांच एजेंसियों का मानना है कि सरला भट्ट की हत्या घाटी से कश्मीरी पंडित समुदाय को खदेड़ने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें उन्हें भारतीय खुफिया एजेंसियों का ‘एजेंट’ बताकर निशाना बनाया गया।

यह मामला हाल ही में राज्य अन्वेषण अभिकरण को सौंपा गया है, जिसके बाद एजेंसी ने पुराने सुरागों और नए इनपुट के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना

Editor CP pandey

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

53 minutes ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

3 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

3 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

4 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

4 hours ago