बस्तर के बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल

बीजापुर(राष्ट्र की परम्परा) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, डीआरजी की एक टीम ने 11 अगस्त को गंगालूर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद कई घंटों तक रुक-रुक कर गोलियों का आदान-प्रदान होता रहा। इस दौरान डीआरजी के दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि बीजापुर और आसपास के इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किया जा रहा है, ताकि माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षा बलों का यह अभियान अभी जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

8 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

8 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

12 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

12 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago