15 राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर, सूची से बाहर होने का खतरा

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। चुनाव आयोग ने राज्य के 15 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि वे बताएं कि उन्हें पंजीकृत दलों की सूची से बाहर क्यों न कर दिया जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने इन दलों को अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले ही बिहार के 17 राजनीतिक दलों का नाम आयोग की सूची से हटा दिया गया था और उनकी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई थीं। यही कार्रवाई देशभर में 334 दलों पर भी की गई, जिसके चलते पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संख्या 2854 से घटकर 2520 रह गई है।

यदि नोटिस प्राप्त करने वाले दल सही और संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहे, तो इन्हें भी सूची से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में ये दल केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगे। हालांकि, जिन दलों को आपत्ति है, वे 30 दिनों के भीतर चुनाव आयोग के समक्ष अपील कर सकते हैं।

नोटिस प्राप्त करने वाले दलों की सूची ,भारतीय बैकवर्ड पार्टी, पटना,भारतीय सुराज दल, पटना,भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक), पटना,भारतीय जनतंत्र सनातन दल, बक्सर,बिहार जनता पार्टी, सारण,देसी किसान पार्टी, गया,गांधी प्रकाश पार्टी, कैमूर,हमदर्दी जन संरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जन सेवक), बक्सर,क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, पटना,क्रांतिकारी विकास दल, पटना,लोक आवाज दल, पटना,लोकतांत्रिक समता दल, पटना,नेशनल जनता पार्टी (इंडियन), वैशाली,राष्ट्रवादी जन कांग्रेस, पटना,राष्ट्रीय सर्वांदय पार्टी, पटना,सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी, पटना,व्यवसायी किसान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा, जमुई

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव आयोग की यह सख्ती राजनीतिक दलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। वहीं, छोटे और निष्क्रिय दलों के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

13 minutes ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

3 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

3 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

3 hours ago