पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आज राज्य के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, गया और नवादा में येलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। किसानों को विशेष रूप से खुले खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।
18 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 सितंबर तक बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश देखने को मिल सकती है।
16 सितंबर: सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद समेत कुछ अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है।
17 सितंबर: मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य बिहार के कई जिलों के साथ उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रह सकता है।
18 सितंबर: पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट रहेगा। यहां बारिश के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है।
बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत
पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। राजधानी पटना में सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी। आज भी पटना समेत आसपास के क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
32 से 35 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…