बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में छाता रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक पोखरे से बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाही रविवार शाम से लापता थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
सोमवार को छाता रेलवे स्टेशन के पास पोखरे में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही बांसडीह रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पारितोष मिश्रा वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में बांसडीह कोतवाली में तैनात थे। रविवार शाम से उनके अचानक लापता होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार को शव मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
सिपाही की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
सिपाही की अचानक मौत की सूचना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। साथी पुलिसकर्मी भी घटना से स्तब्ध हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…
तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…