श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एसआरएस कल्याण ट्रस्ट के साथ मिलकर चलाया वृक्षारोपण महाभियान

पर्यावरण को बचाना और संवारना हम सभी का है नैतिक दायित्व : सुमित तिवारी

हरिद्वार (राष्ट्र की परम्परा ) श्री राम नाम विश्व बैंक समिति और एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की ने एक साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने और हर भरा बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जिसमें आम, लीची, आडू, जामुन, बेल, पीपल, नीम, बरगद, गुड़हल आदि अलग अलग प्रजातियों के लगभग सैकड़ों वृक्ष और पौधे लगाए गए।
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था अपने कहे अनुसार लगातार वृक्षारोपण करती आ रही है। संस्था द्वारा जो वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है उसी के अंतर्गत वृहद स्तर पर पेड़ पौधे लगाए गए।
तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण महाभियान चलती आ रही है। जिस श्रृंखला में संस्था ने लगभग 500 पौधे जोकि अलग अलग प्रजातियों के थे उनका रोपण किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है जिसके लिए हमको एकजुट होकर प्रकृति का संरक्षण करना होगा।
एसआरएस कल्याण ट्रस्ट रुड़की के एम डी शरत मदान ने कहा कि हम ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण चलने वाली संस्थाओं को निःशुल्क पेड़ पौधे उपलब्ध करवाते है और उनके साथ मिलकर वृक्षारोपण महाभियान चलाते है।
इस अवसर पर सीईओ विधि मदान, टीम के सदस्य गगनदीप सिंह, प्रवीण राणा, आशीष अग्रवाल, निशा, जोही, प्रकृति, तन्नु शर्मा, विभूति मिश्रा, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, रोहित वर्मा, राघव कोहली, इशिका, अभिनव कुमार, उदित, आदि लोग शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

16 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

19 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago