भीमहर गांव में महिला से मारपीट, पति सहित कई पर गंभीर आरोप

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की संपत्ति)

भीमहर गांव में रविवार देर रात एक महिला के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने अपने पति और गांव के कुछ दबंगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ उसे, बल्कि उसके बेटे और मामा को घर में बंद कर बुरी तरह पीटा।

पीड़ीत महिला 30 वर्षीय गुंजा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में15 वर्षीय किशन शर्मा , 30 वर्षीय गुंजा शर्मा पत्नी कृष्ण शर्मा तथा 45 वर्षीय रामबिलास निवासी गाजियापुर (मऊ) को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के पीछे पारिवारिक कलह का मामला हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

महिला की ओर से दिए गए बयान के अनुसार, उसका पति कृष्णा शर्मा और उसके साथियों ने पहले उन्हें घर में बंद किया, फिर मारपीट की। पीड़िता ने इस घटना को अपने आत्मसम्मान और सुरक्षा पर सीधा हमला बताया है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल
इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

2 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

2 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

2 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

3 hours ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

3 hours ago