Categories: कविता

श्रीराम – श्रीकृष्ण का आदर्श

श्रीराम का घर छोड़ना, षडयंत्र से घिरे,
एक भावी राजा की भावुक कथा है,
परंतु श्रीकृष्ण का घर छोड़ना एक
गूढ़तम कूटनीति के तहत आता है।

श्रीराम मर्यादा निभाने में कष्ट सहते हैं,
श्रीकृष्ण षडयंत्रों पर विजय पाते हैं,
बल्कि बे स्थापित परंपरा को चुनौती
देकर एक नई परंपरा को जन्म देते हैं।

राम से कृष्ण होना युगीन प्रक्रिया है,
राम को मारीच माया भ्रमित करती है,
पर श्री कृष्ण को पूतना के छलावे की,
माया किंचित उलझा नहीं सकती है।

श्रीराम लक्ष्मण को मूर्छित देखकर
खुद बेसुध हो कर बिलख पड़ते हैं,
पर श्रीकृष्ण अभिमन्यु को दांव पर
लगाने से किंचित भी नहीं हिचकते हैं।

श्रीराम राजा, श्रीकृष्ण राजनीति थे,
राम स्वयं रण थे, कृष्ण रणनीति थे,
श्रीराम मानव मूल्यों के लिए लड़ते थे,
श्रीकृष्ण धर्म, मानवता हेतु लड़ते थे।

मनुष्य की यात्रा जो श्रीराम से ही शुरू
होती है, समय उसे श्रीकृष्ण बनाता है,
जितना श्रीराम होना ज़रूरी होता है,
श्रीकृष्ण होना उतना ही जरूरी है।

लेकिन त्रेता युग के श्रीराम से प्रारंभ
हुई यह यात्रा तब तक अधूरी ही है,
जब तक ऐसी यात्रा का समापन
द्वापर के श्रीकृष्ण पर नही होता है।

दोनो अवतारी थे, पर थे मनुष्य जैसे,
श्री हरि विष्णु थे, राम व कृष्ण जैसे,
आदित्य सूर्यवंश की मर्यादा राम थे,
यदुवंश का धैर्य योगेश्वर कृष्ण थे।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संघ की शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

हिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को देगा दिशाहिंदू समाज जगेगा तो देगा विश्व को…

2 hours ago

डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण, एसआईआर की प्रगति व गुणवत्ता पर दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग…

3 hours ago

अटल जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर…

3 hours ago

सवामनी प्रसाद एवं हवनोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, 27 को होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद परिसर…

3 hours ago

सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन, खिलाड़ियों का जोश और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम बने आकर्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का…

3 hours ago