राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई (तमिलनाडु) में 10 मार्च से 14 मार्च 2026 तक हुआ। इस महोत्सव में देशभर के 120 विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में भाग लिया।
महोत्सव में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की 10 सदस्यीय टीम ने दो प्रमुख विधाओं और सांस्कृतिक यात्रा (कल्चरल प्रोसेशन) में प्रतिभाग करते हुए तीन पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने रंगोली विधा में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि माइम (मूक अभिनय) प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसके अलावा कल्चरल प्रोसेशन में भी टीम ने सशक्त प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टीम मैनेजर के रूप में डॉ. हर्षवर्धन सिंह और अभिषेक श्रीवास्तव ने टीम का नेतृत्व किया। रंगोली प्रतियोगिता में रोहित प्रजापति ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माइम प्रतियोगिता में लाभांश गुप्ता, तनीषा यादव, पृथ्वी गुप्ता, सिद्धि निराला, आंचल शुक्ला, आशीर्वाद श्रीवास्तव और हिंदकेसरी यादव ने “जल संरक्षण” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायकों और दर्शकों ने सराहा।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में असीम प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता है, जिसे उचित मंच मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर भी सिद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि आगामी सत्र से विश्वविद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न विभागों में वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निदेशक “तरंग” प्रो. ऊषा सिंह ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में विद्यार्थी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago