भारत को झटका ड्रैगन के सुर में सुर मिलाने लगे भूटान के प्रधानमंत्री, डोकलाम को लेकर दे दिया ऐसा बयान ?

नईदिल्ली एजेंसी।डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के आमने-सामने होने के छह साल बाद भूटान के प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान दिया है जिससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है। भूटान के प्रधानमंत्री ड्रैगन की सुर में सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। बेल्जियम के दैनिक ला लिबरे के साथ एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा कि डोकलाम विवाद को हल करने में चीन की भी समान भूमिका है। उनके हालिया बयान इस विवादित और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र पर भूटान के बदलते पक्ष को दिखाते हैं। समस्या को हल करना अकेले भूटान पर निर्भर नहीं है। इस मुद्दे पर हम तीन देश हैं। कोई बड़ा या छोटा देश नहीं है, तीन समान देश हैं। 

क्षेत्रीय विवाद का समाधान खोजने में चीन की हिस्सेदारी पर भूटानी प्रधानमंत्री का बयान नई दिल्ली के लिए गंभीर रूप से टेंशन बढ़ा सकता है। भारत पूरी तरह से डोकलाम में चीन के विस्तार का विरोध करता है। बता दें कि पठार संवेदनशील सिलीगुड़ी गलियारे के करीब है। भूमि का वह संकरा भाग जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को शेष देश से जोड़ता है। भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा कि वो भारत और चीन के साथ डोकलाम की स्थिति पर बातचीत करने और विवाद को हल करने में इच्छुक है। यह एक संकेतक है कि थिम्फू भारत, चीन और भूटान के बीच डोकलाम में त्रि-जंक्शन की स्थिति पर बातचीत करने को तैयार है, जो विवाद के केंद्र में है।

लोटे शेरिंग का बयान 2019 में उनके बयान से बिल्कुल विपरीत है, जब उन्होंने कहा था कि ‘किसी भी पक्ष’ को तीन देशों के बीच मौजूदा ट्राइजंक्शन बिंदु के पास ‘एकतरफा’ कुछ भी नहीं करना चाहिए। दशकों से, वह ट्राइजंक्शन बिंदु, जैसा कि अंतर्राष्ट्रीय मानचित्रों में परिलक्षित, बटांग ला नामक स्थान पर स्थित है। चीन की चुम्बी घाटी बटांग ला के उत्तर में स्थित है, भूटान दक्षिण और पूर्व में और भारत (सिक्किम) पश्चिम में स्थित है। बता दें कि चीन का लक्ष्य ट्राई-जंक्शन को दक्षिण की ओर शिफ्ट करना है जिससे पूरा डोकलाम कानूनी रूप से चीन का हिस्सा बन जाएगा। भारत इस कदम का विरोध करता है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

सीड ड्रिल तकनीक से आसान हुई धान की खेती, किसानों को समय और लागत में मिल रही बड़ी राहत

बेहन, रोपाई और मजदूरों की समस्या से छुटकारा, आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बढ़ रहे…

3 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में…

3 hours ago

महराजगंज में जर्जर हुआ शिकारपुर पुल, गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा

नारायणी शाखा नहर पर बने पुल में गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा, मरम्मत न होने…

4 hours ago

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

5 hours ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

6 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

6 hours ago