बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

मुर्शिदाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार रात 10 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
NCS के मुताबिक भूकंप का केंद्र मुर्शिदाबाद में 24.707 उत्तरी अक्षांश और 87.914 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में लोगों में घबराहट फैल गई। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि धुलियान और फरक्का के बीच के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले से ही भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति से जूझ रहे मुर्शिदाबाद में भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। देर रात अचानक कंपन महसूस होने पर कुछ लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप की तीव्रता कम होने के बावजूद अचानक आए झटकों से लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पश्चिम बंगाल और आसपास का बंगाल बेसिन भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में अतीत में भी कई शक्तिशाली भूकंपों के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 1897 के महान असम-शिलांग भूकंप, 1934 के बिहार-नेपाल क्षेत्र के विनाशकारी भूकंप और 2011 के सिक्किम भूकंप का प्रभाव पश्चिम बंगाल तक महसूस हुआ था।
फिलहाल मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता के भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों से घबराने के बजाय भूकंप के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

7 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

8 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

9 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

9 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

10 hours ago