त्रिवेणी से जल भर कर सिसवां पहुंचे शिवभक्त, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में स्थित पवित्र संगम नदी से जल भर कर पैदल यात्रा से रविवार की दोपहर शिव भक्तों का आना शुरू हो गया।हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था जैसे ही सिसवा में प्रवेश किया। उनके स्वागत के लिए समाजसेवी व स्कूल के बच्चों ने खड़े होकर शिव भक्तों को जल पिलाया व जगह जगह भंडारे की व्यवस्था की गयी जहां कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सिसवां नगर व क्षेत्र के हजारों की संख्या में कांवड़ियों की जत्था शनिवार की सुबह सिसवा स्टेशन पहुचकर ट्रेन व निजी साधनों से पडो़सी राष्ट्र नेपाल में स्थित त्रिवेणी धाम जल भरने के लिए रवाना हुई। जो रविवार की दोपहर टैक्टर -ट्राली पर भजनों के धुन पर थिरकते हुए शिव भक्त 60 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सिसवा नगर में प्रवेश किए। इस बीच दुर्गवलियां शिव मंदिर से चिरैया कोट मंदिर, अमडीहां, रोडवेज बस रोड़, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, सायर स्थान मंदिर, स्टेट चौक, प्राइमरी पाठशाला, संस्कृत महाविद्यालय सहित जायसवाल नगर में स्थित शिव मंदिर पर स्वयं सेवकों द्वारा कांवड़ियों के लिए गरम पानी, भोजन, व रात्रि विश्राम का उत्तम व्यवस्था किया गया था। प्रशासन ने बैरिकेटिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। शिव भक्त सोमवार की भोर में घिवहां हरपुर पकड़ी में स्थित बौरहवां बाबा शिवालय में सामूहिक दर्शन के उपरांत जलाभिषेक करेगे। इस बीच सिसवा-निचलौल के बीच दुर्गवलियां शिव मंदिर पर समाज सेवियों द्वारा भजन कीर्तन भोजन व रात्रि विश्राम की उचित व्यवस्था किया गया था। बोल बम के उद्घोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। सिसवां कस्बे के राम-जानकी मंदिर परिसर में भक्तों के लिए रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पुन: रात्रि विश्राम के बाद भोर में कांवरियों का जत्था बौरहवां बाबा के जलाभिषेक के लिये रवाना होगा। इस दौरान राम जानकी मंदिर कमेटी के महामंत्री जितेंद्र वर्मा,राकेश वर्मा ,सोनू विश्वकर्मा, सभासद प्रमोद जायसवाल,राकेश सिंह, रिंकू, वशिष्ट यादव , चौकी प्रभारी वृषभान यादव,का 0चन्दन चौरसिया समेत कई उपनिरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

2 hours ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

2 hours ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

2 hours ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

2 hours ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

3 hours ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

5 hours ago