स्व रोशनी देवी की पुण्यतिथि पर बाटे गए शाल व कम्बल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कुइयां में स्व रोशनी देवी का चतुर्थ पुण्य तिथि मनाई गई। बताते चलें कि तहसील क्षेत्र ग्राम सभा कुइयां में शुक्रवार की सुबह स्व रोशनी देवी की पुण्यतिथि, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा के साथ मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशोर चौहान ने कहा कि समाज में अच्छे कार्यों एवं आदर्श स्थापित करने वाले आचरण और विचारों से किसी भी इंसान को आगे बढ़ाने में सर्वोपरि माना गया है। तब जाकर आदर्शवादी व्यक्तियों के मूल्यों को आत्मसात करना ही आदर्शवादी सोच को दर्शाता है। और उनके मूल्यों को आत्मसात कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। आगे चौहान ने बताया कि पुण्यतिथि में उपस्थित लोगों को कंबल व साल देकर उन्हें सम्मान दिया गया, जिसमें, व्यास, ठाकुर देइया, ज्ञानी देवी, इंद्रावती देवी, चम्पा देवी, अनिल चौहान, जिलेबा देवी, गुड्डी देवी, सहित अन्य लोगों के बीच वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकिशुन चौहान, शिवानंद चौहान, प्रतिभा सिंह, रमेश, सूरज, आनंद कुमार, नागेन्द्र कुमार, राजकपूर, कुसुम, मनभावती देवी, दयालू चौहान, भीम कुमार भारती, राजेश, दिव्या, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

11 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago