फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी व सीएचसी संचालक विशेष रूचि लेकर अपेक्षित प्रगति करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाय। उन्होने यह भी कहा कि प्रतिदिन ब्लाक व तहसीलवार समीक्षा की जायेंगी। उन्होने बीडीओ, एडीओ पंचायत, कोटेदार को भी निर्देशित किया है कि अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। उन्होने सीएचसी संचालको को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कम से कम 30 व्यक्तियों का फार्मर रजिस्ट्री तैयार करना सुनिश्चित करें। किसी भी तकनीकी समस्या हेतु सीएचसी मैनेजर राहुल सिंह, मो.नं.-7217723771 से सम्पर्क करें।
उन्होने यह भी कहा कि जो सीएचसी संचालक अपेक्षित सहयोग नही करेंगे, तो उनका आईडी डीएक्टीवेट कराने की कार्यवाही की जायेंगा। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि जनपद में कुल 390347 फार्मर रजिस्ट्री तैयार होनी है, जिसमें से अब तक 74507 कृषको का फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद, विनोद पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, ईडीएम सौरभ द्विवेदी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा सीएचसी संचालक सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

15 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

15 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

16 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

16 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

16 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

16 hours ago