Friday, June 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउपासा के जिला अध्यक्ष बने शास्त्री और चंद्रभान महामंत्री

उपासा के जिला अध्यक्ष बने शास्त्री और चंद्रभान महामंत्री

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में उ.प्र.लेखा एवं लेख परीक्षा एसोसिएशन(उपासा) की कार्यकारिणी का गठन, गोरखपुर बस्ती मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार की देखरेख में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शास्त्री सिंह अध्यक्ष और चंद्रभान कुशवाहा महामंत्री चुने गए। गोरखपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार उपाध्याय व देवरिया के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल की देखरेख में हुए इस चुनाव में पंकज जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, रविंद्र किशोर यादव संयुक्त मंत्री और उमेश प्रसाद कोषाध्यक्ष चुने गए। संजय कुमार सिंह को संरक्षक चुना गया तथा सभी पदाधिकारियों को मोहन कुमार ने शपथ ग्रहण कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments