स्कूली बच्चों ने चीनी मिल का दौरा किया, जाना चीनी बनाने का पूरा प्रक्रिया

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लानगर व पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा के 52 व 45 छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के दतौली चीनी मिल दतौली भ्रमण किया। और चीनी के निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझा। पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लानगर व पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा के छात्रों ने दतौली चीनी मिल का भ्रमण किया। इस शैक्षिक यात्रा का आयोजन बच्चों को उद्योगों और उत्पादन प्रक्रिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से किया गया था।” “सुबह छात्रों का दल उत्साह से भरा चीनी मिल पहुंचा। मिल के एच आर मैनेजर ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सुरक्षा निर्देशों के साथ मिल का दौरा शुरू कराया।” “सबसे पहले छात्रों को गन्ना क्रशिंग यूनिट दिखाया गया, जहां ताजा गन्ने को काटकर क्रश किया जाता है। इसके बाद जूस को फिल्टर किया जाता है।जिसे साफ करने और उसमें से अशुद्धियों को हटाने का काम किया जाता है।” रिचा, साक्षी, राजन ,वर्तिका, कोमल, आसिफ आदि छात्र/ छात्राओं ने बताया कि”हमें यहां गन्ने के रस से चीनी बनाने की प्रक्रिया देखने को मिली। यह बहुत ही रोचक और नई जानकारी थी।”
“छात्रों को बताया गया कि फिल्टर किए गए जूस को बॉयलिंग हाउस में ले जाया जाता है। जहां इसे गर्म करके क्रिस्टल्स तैयार किए जाते हैं। फिर इन क्रिस्टल्स को ड्रायिंग यूनिट में सुखाया जाता है।जिसके बाद बाजार में चीनी के रूप में बेचा जाता है।” प्रधानाध्यापक अरशद अब्बासी ने बताया कि”यह यात्रा बच्चों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक रही। उन्हें समझ आया कि रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली चीजें कैसे तैयार होती हैं। पर्यावरण संरक्षण के उपायों और गन्ने के बायप्रोडक्ट्स के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी।”
इस अवसर पर अरशद अब्बासी, अब्दुल रज्जाक, अफजल हुसैन, अफसाना खातून, संध्या,मुस्ताक,सत्येंद्र, शिवम जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे ।।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

18 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

18 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

18 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

18 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

22 hours ago