राजगीर हेरिटेज की अनोखी तस्वीर बनी महोत्सव का मुख्य आकर्षण
राजगीर/नालंदा (राष्ट्र की परम्परा)। जरासंध की भूमि राजगीर में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन नालंदा द्वारा स्टेट गेस्ट हाउस के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज हो गया। वहीं मुख्य मंच के ठीक सामने में नई पीढ़ियों को जागरुक करने के उद्देश्य से देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने शनिवार को अपनी तीन दिनों के कठीन परिश्रम के बाद 10 टन रेत पर 15 फिट ऊंचे राजा जरासंध की कलाकृति बनाकर महोत्सव देखने आ रहे लोगों का दिल जीत रहा हैं। इतना ही नहीं इन्होंने विश्व शांति स्तूप राजगीर के साथ जल जीवन हरियाली की सौंदर्यता की परिदृश्य को बखूबी से चित्रण किया है, यह रेत कलाकृति महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। लोग अपने मोबाइल फोन में खुब सेल्फी भी ले रहे हैं। बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र के इस कलाकृति का मकसद नई पीढ़ियों को राजगीर की विरासत को जानने के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की सबसे बड़ी खास बात यह है कि ये अक्सर देश और विदेशों में भी हुए प्राकृतिक व मानवीय घटनाएं व ज्वलंत सभी मुद्दों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने में जुटे रहते हैं। गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गवर्नर समेत कई राजनैतिक, प्रशासनिक व फिल्मी हस्तियां भी इनके कला की प्रशंसा कर चुके हैं। इतना ही नहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र देश दुनियां के कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेर कर अपना देश और राज्यों को गौरवान्वित कर रहे है। मौके पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति का अवलोकन करते ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी व एनडीसी के के उपाध्याय समेत अन्य वफीष्ठ पदाधिकारियों ने मधुरेंद्र की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई भी दी।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…