प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा,शिकायत पहुंचा पंचायती राज्य मंत्री तक

सादुल्लानगर/ बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटई रामपुर में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। जब ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं हुई तो स्थानीय निवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विकास तिवारी को मामला बताया जिसमे आवास, शौचालय में हो रहे भ्रष्टाचार और जिले के अधिकारों द्वारा किए गए लीपापोती का सबूत भी सौंपा है । जिस पर विकास तिवारी ने मंत्री को पत्र लिख कर आवास आवंटन और शौचालय निर्माण की जांच ग्राम पंचायत आयुक्त और मनरेगा मामले की जांच मनरेगा आयुक्त से कराए जाने की मांग की है । विकास तिवारी ने बताया कि हमारी पार्टी खुद आवास शौचालय सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए जन मानस से फॉर्म भरवा रही है। ऐसे में लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे।कैबनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर गरीबों पिछड़ों असहायों के नेता हैं। उनका हक मारने वाले की खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी गरीबों का हक कोई मार नहीं सकता है।भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ गरीबों पिछड़ों असहायों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है ।

Karan Pandey

Recent Posts

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

1 second ago

संजा – मिट्टी की खुशबू का पर्व

हाँ, कच्ची दीवारों पर जब, संजा मुस्कुराती थी,मिट्टी-गोबर-फूलों से बेटियाँ दुनिया सजाती थीं।नन्ही-सी उँगलियों में…

9 minutes ago

आजमगढ़ में पत्नी-पंडितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने…

15 minutes ago

ड्यूटी से अचानक गायब हुए डॉक्टर, शौचालय में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

एम्स जोधपुर में पीजी रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, शौचालय में मिला शव; पुलिस को आत्महत्या…

17 minutes ago

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

22 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

2 hours ago