वडार समाज के छात्रों को दी गई स्कालरशिप

बड़ी संख्या में छात्रों ने उठाया लाभ

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में वडार समाज के छात्रों को शिव क्रांती वडार फाऊंडेशन की ओर से गत दिनों स्कालरशिप का चेक वडार समाज के नेता बाबण्णा कुशालकर के हाथों प्रदान किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उठाया। इस दौरान वडार समाज के नेता बाबण्णा कुशालकर ने कहा कि आज समय की मांग है कि समाज के होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए। इससे बच्चे शिक्षा हासिल कर अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे। यह सिलसिला अब संपूर्ण मुंबई में चलता ही रहेगा, ताकि समाज के हर बच्चों के हाथ में कॉपी और कलम रहे। कुशालकर ने बताया कि संपूर्ण मुंबई में ९००० वडार समाज के छात्रों को स्कॉलरशिप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक ९०० के आस पास छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई है। कार्यक्रम के दौरान बाबण्णा कुशालकर, बलराज वारकर और आनंद कुराडे के अलावा समाज के कई गणमान्यों ने बच्चों को पढ़ाई पर काफी ध्यान देने के लिए बल दिया। ताकि समाज का नाम वे रोशन कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदू पवार, चंदू वडार, विलेपार्ले तालुका अध्यक्ष राजेश मांजरेकर ने अहम भूमिका अदा की। इस दौरान सुनिल बनप्पटे, प्रकाश देवरस (शेट्टी), परशुराम धनावडे, श्रीराम पवार, शिवाजी शिंदे, बसप्पा पुजारी आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

3 hours ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

4 hours ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

4 hours ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

5 hours ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

5 hours ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

5 hours ago