शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते हुए रखी अपनी बात
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ़ गांव में मुकदमे में नाम शामिल किए जाने और शिकायत पर सुनवाई न होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस की करीब एक घंटे तक चली समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।जानकारी के अनुसार, युवक जयनाथ का आरोप है कि उसकी भाभी के साथ मारपीट की घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बावजूद उसे मुकदमे में नामजद कर दिया गया। युवक का कहना था कि वह इस मामले में लगातार अपनी शिकायत और पक्ष रखने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी जा रही थी। इसी नाराजगी में उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक से बातचीत शुरू की और उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब एक घंटे तक चली मान-मनौव्वल के बाद कार्रवाई का भरोसा मिलने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है। युवक ने फेसबुक और अन्य माध्यमों से खुद को निर्दोष बताते हुए अपनी बात रखी है। वहीं, मामले में कथित लेनदेन से जुड़ी कुछ चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, इन आरोपों और दावों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…
पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…
इंदिरा गांधी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय…
102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…
जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…