महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। शासन स्तर पर लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने से उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने 21 से 23 नवंबर तक कार्य बहिष्कार करने तथा मांगें पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में उपायुक्त (श्रम रोजगार), महराजगंज को पत्र सौंपकर आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया गया। संघ का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान, मृतक आश्रितों से जुड़े मामलों सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन वार्ता के बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है।संघ के मुताबिक, 13 नवंबर को आयुक्त ग्राम विकास विभाग के साथ हुई वार्ता में समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या आधिकारिक घोषणा नहीं होने से प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवकों में नाराजगी बढ़ गई है।संगठन ने निर्णय लिया है कि 21 से 23 नवंबर तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करना तथा लंबित विभागीय समस्याओं का तत्काल समाधान शामिल है।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 27 नवंबर तक मांगों पर समयबद्ध निर्णय नहीं लिया गया तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने पर 3 दिसंबर को प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा और मांगों पर ठोस निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी ग्राम रोजगार सेवकों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।संघ की ओर से जारी पत्र पर प्रवीण मणि त्रिपाठी, इंद्र विजय यादव, चिन्नू प्रसाद, धीरेंद्र यादव, रंजू पटेल, धर्मेंद्र पासवान, अमित पटेल, इंद्र विजय विश्वकर्मा, अयोध्या वर्मा और सर्वेश कुमार के हस्ताक्षर हैं।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…