कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, कांग्रेसियों ने किया नमन

इंदिरा गांधी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सलेमपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने के साथ ही दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि उनके ऐतिहासिक फैसले और गरीबों, किसानों तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविंद मिश्र ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व आज भी देश की राजनीति और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गौतम ने कहा कि इंदिरा गांधी के द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत ही दलित समाज आज मजबूत हुआ है। इस दौरान सत्यम पांडेय,डॉ नरेन्द्र यादव, सुनील तिवारी, राजेश यादव, धनेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

10 minutes ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

19 minutes ago

प्रकृति-आधारित समाधानों से छोटी नदियों के पुनरुद्धार पर मंथन, बीबीएयू में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…

30 minutes ago

बीबीएयू में प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत की छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू, 600 विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवंबर तक गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में प्रदर्शनी, संरक्षित…

37 minutes ago

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

8 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

8 hours ago