आम नागरिकों को घंटो खड़ा रखने वाले मनपा एम ( प.) के सहायक आयुक्त की तबादले की मांग

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
सरकार जहां एक तरफ आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए लोकशाही दिन और तहसील दिवस का आयोजन किया करती है वहीं चेंबूर मनपा ( प) विभाग में आम नागरिकों को सहायक आयुक्त से मिलने के लिए, कार्यालय के बाहर घंटो तक इंतजार करना पड़ता है। जबकि बिल्डरों, ठेकेदारों और व्यापारियों को सहायक आयुक्त तत्काल ही बुलाते हैं। सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनोहर जरियाल ने बताया कि नागरिकों के साथ अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार करने वाले सहायक आयुक्त के तबादले की मांग को लेकर एम ( प)कार्यालय के बाहर शीघ्र ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
बता दें कि मनपा एम ( प) विभाग कार्यालय में आम जनता के लिए सहायक आयुक्त विश्वास मोटे से मिलने का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। लेकिन सहायक आयुक्त विश्वास मोटे इस दौरान आम नागरिकों से मिलने की प्राथमिकता न देकर बिल्डरों, ठेकेदारों, होटल व्यवसायियों, व्यापारियों को तत्काल ही कार्यालय में बुला लेते हैं। जबकि आम गरीब, जरूरतमंद लोगों को घंटो घंटो कार्यालय के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। जाने माने आरटीआई कार्यकर्ता मनोहर जरियाल का आरोप है कि जो नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर डेढ़ से दो घंटे तक कार्यालय के बाहर खड़े रहते हैं, उन्हें दो मिनट में ही समस्या का समाधान न होने के बाद भी बैरंग वापस लौटना पड़ता है। आर टी आई एक्टिविस्ट मनोहर जरियाल ने सहायक आयुक्त विश्वास मोटे की अभद्रता और मनमानी , हिटलरशाही रवैए के खिलाफ मनपा एम ( प) कार्यालय के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए परिमंडल 5 के उपायुक्त हर्षद काले से अनुमति मांगी है।
इस बीच उपायुक्त हर्षद काले ने इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान में लिया है। सोमवार को उनके कार्यालय में आयोजित पीजी में यह मुद्दा उठा। इस दौरान उपायुक्त हर्षद काले ने सहायक आयुक्त विश्वास मोटे को इस मामले में 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

8 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

11 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

11 hours ago