एल विभाग मनपा के क्षेत्र मे अवैध निर्माण पर चला हथौडा

तोड़क कार्यवाही रहेगा जारी-नितिन कांबले

कुर्ला/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
एल विभाग मनपा प्रभाग -168 प्रेमीला कुटीर डीसौजा वाइन शॉप न्यू मिल रोड कुर्ला (प.) व प्रभाग -166 हिंदू शमशान भूमी खेतानी इंडस्ट्रीयल इस्टेट मे आठ से दस मजदूरो के जरिए, अवैध बांधकामो पर तोडक कार्यवाही किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुर्ला में मंगलवार व बुधवार को एक न्यू मिल रोड पर बने दो मंजिला चाईना मार्केट के अवैध निर्माण व हिंदू शमशान भूमी पर बने औद्योगिक गाले को, कुर्ला एल विभाग ईमारत व कारखाने विभाग द्वारा अवैध निर्माण घोषित कर देने पर तोडक कार्यवाही चल रही है। उक्त तोडक कार्यवाही कुर्ला के न्यूमिल व बैल बाजार इलाके में की गई है। उक्त दो मंजिला अवैध नवनिर्माण पर तोडक कारवाई के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे व अवैध औद्योगिक गाले पर तोडक कारवाई मराठी नवराष्ट्र समाचार पत्र के खबर के असर से की गयी है, क्योकी उक्त समाचार पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तक शिकायत की गयी थी।
हालांकि, ये कार्यवाही ऑपरेशन नेस्तनाबूत और ऑपरेशन माफिया के तहत नहीं की गई, बल्कि ये रूटीन कार्रवाई का हिस्सा थी. कुर्ला के न्यू मिल इलाके में एक अवैधनिर्माणक द्वारा चायना मार्केट बनवाई थी व सभी दुकानें बनाकर उन्हें किराए पर उठा दिया गया था,वही खेतानी इंडस्ट्रीयल इस्टेट हिंदू शमशान भूमि मे बने गालो का व्यावसायिक व्यापार किया जा रहा था।
मुंबई हाईकोर्ट ने उक्त सभी अवैध नवनिर्माणो को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे,कुर्ला एल विभाग ईमारत व कारखाने विभाग के पदनिर्देशित कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले का कहना है की एल विभाग महानगरपालिका के सभी प्रभागो मे जितने भी अवैध नवनिर्माण हुये है उन सभी अवैध नवनिर्माणो पर कार्यवाही जारी रहेगी ।
उक्त प्रभाग -168 व 166 के सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार अमोल कोली व कनिष्ठ अभियंता मनोज हलगे व राहुल चौगुले के मुताबिकअवैध निर्माणक भुमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही आगे जारी रहेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

24 minutes ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

16 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

16 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

16 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

16 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

17 hours ago