कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के अनुमति से कुशीनगर निवासी सरोज कुमार गौतम पुत्र स्व. मुक्खी प्रसाद को तत्काल प्रभाव से कुशीनगर जिले के अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र जारी किया।
श्री गौतम को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्ति होने से कार्यकताओं में हर्ष व्याप्त है। उकना कहना है कि उनको जिम्मेदारी यह जिम्मेदारी दिये जाने से अनुसूचित जाति के लोगों में आत्म विश्वास बढ़ेगा। वहीं कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचा को मजबूती मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर कुमार गौतम ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका मै बखूबी निर्वहन करूंगा तथा पदाधिकारी नहीं एक सिपाही के रूप में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, शत्रुघ्न सिंह, स्वामीनाथ यादव, अख़्तर अली, डा. मदन मजूमदार, श्रीपति मिश्र, राम नमन निषाद, राज किशोर प्रसाद, राम प्यारे शर्मा आदि ने सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी है।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…