देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2021-22 में कुल 5126 कृषको को 12232571.32 रू० फसल क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त हुआ था। वही रबी 2022-23 में अधिक से अधिक से कृषकों को योजना से आच्छादित करने के लिये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रणनीति बनाई गयी है। खरीफ वर्ष 2022 में प्राप्त दावे का सर्वे कराया गया जिसमें बीमा कम्पनी द्वारा 5732 कृषको के खाते में कुल 28163803.37 रू० का भुगतान खाते में किया गया है। इसके तहत सम्बन्धित विकास खण्ड व कृषि विभाग के अधिकारियों को नोडल नामित किया गया है, साथ ही पंचायतीराज विभाग व कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए रबी 2022-23 में 24814 कृषको का बीमा कराया गया है। मार्च में असामयिक वर्षा / ओलावृष्टि / आँधी तुफान से जनपद में फसल क्षति होने पर कुल 981 कृषको द्वारा क्षतिपूर्ति के लिये आनलाइन / आफलाइन दावे भेजे गये है। प्राप्त दावों से सम्बन्धित कृषको को योजना का त्वरित लाभ दिलाने के लिये कृषि विभाग व बीमा कम्पनी के अधिकारियों के साथ नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। जिससे कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाया जा सके।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…
युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…
नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…