कहा गया है सत्य बोलें, प्रिय बोलें,
अप्रिय हो जो वह सत्य नहीं बोलें,
जो प्रिय असत्य हो वह नहीं बोलें,
सनातन धर्म कहता है जो वही बोलें।
“स्वान्तः सुखाय” लिखते रहिए ,
जो उचित लगे वही बोलते रहिए,
जन हित का सदा ध्यान रखिये,
राष्ट्र हित का लक्ष्य महान रखिये।
संसार में जल, अन्न, सुभाषित
तीनों ही जीवन के आभूषण हैं,
फिर तो सभी मंगल ही मंगल हैं,
प्रभू कृपा से सभी राहें सरल हैं।
कभी आशा कभी निराशा है जिंदगी,
कभी तो खुशी का बग़ीचा है जिंदगी,
हंसता रुलाता हुआ राग है जिंदगी,
कड़वे मीठे स्वाद, एहसास जिंदगी।
अंत में कर्मो का हिसाब है जिंदगी,
अन्त में ही क्यों, शुरू से अन्त तक
अपने कर्मों का हिसाब है ज़िन्दगी,
जो भी है प्रभू की देन है ज़िन्दगी।
सुंदर हो न हो, सादगी होनी चाहिए,
खुशबू न हो, पर महक होनी चाहिए,
रिश्ता हो न हो, भावना होनी चाहिए,
उलझी सुलझे का यत्न होना चाहिए।
आदित्य सच्चे मन की अच्छाई कभी
भी व्यर्थ नहीं जाती है, ये वो पूजा है,
जिसकी खोज ईश्वर खुद करते हैं,
और ऐसे भक्त पर कृपा बरसाते हैं।
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
खेल (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली जा रही अहम टी20…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि बजट 2026 में किसानों की आमदनी बढ़ाने और…
बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, स्वास्थ्य और महिलाओं पर फोकस—पक्ष-विपक्ष आमने-सामने नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष…
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शनिवार को भारत की तेल आयात…
Budget 2026: बैंकिंग रिफॉर्म पर बड़ा दांव, NBFC के लिए नया विजन; इनकम टैक्स, रेल…