गाजियाबाद में एनकाउंटर: अनिल दुजाना गैंग का शूटर बलराम ठाकुर ढेर

50 हजार का इनामी बदमाश 75 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच को शनिवार देर शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का शूटर और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश बलराम ठाकुर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

पुलिस के अनुसार बलराम ठाकुर ने हाल ही में गाजियाबाद के मटन स्वीट कारोबारी और एक लोहा व्यापारी से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से ही वह पुलिस के राडार पर था।

25 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं

शनिवार शाम पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि बलराम ठाकुर वेब सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत और उनकी शॉर्ट टीम ने डीसीपी पीयूष सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/us-h-1b-visa-fee-hike-impacts-indian-youth-blames-congress-modi-preaches-self-reliance/

जैसे ही पुलिस बलराम ठाकुर के नजदीक पहुंचा, उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चली, जिसमें 25 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बलराम ठाकुर ढेर हो गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बलराम ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य था।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

19 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

20 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

20 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

21 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

21 hours ago