शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर स्थानीय थाने परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, जिला संगठन मंत्री देवेश कुमार गुप्ता, डॉ. जे. अली, सभासद सलीम अली, गायत्री परिवार से राजू जी, विवेक बरनवाल, शिवजी सिंह, मुन्ना राय, प्रिंस मिश्रा, बाबूलाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी वक्ताओं ने कहा कि भाटपाररानी की पहचान हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे की रही है, जिसे हर हाल में बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया कोतवाली में वकीलों का जोरदार विरोध! अधिवक्ता पर हमले और आरोपी को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

देवरिया कोतवाली में वकीलों का हल्लाबोल! अधिवक्ता पर हमले से उबाल, पुलिस की भूमिका पर…

60 minutes ago

4 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक महान हस्तियां, क्रांति से सिनेमा तक की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 4 नवंबर का इतिहास: जन्मदिन विशेषइतिहास सिर्फ बीते हुए कल का लेखा-जोखा…

6 hours ago

अंतरिक्ष की उड़ान में कहां चूके छात्र? नारायणी रॉकेट्री कप में खुलीं तकनीकी सुधार की अहम बातें

पैराशूट और दिशा नियंत्रण ने बढ़ाई विशेषज्ञों की चिंता! इन-स्पेस नारायणी रॉकेट्री कप 2026 में…

6 hours ago

सितारों की चाल, किस्मत का कमाल; 4 नवंबर को किस राशि पर होगी कृपा अपार?

AI निर्मित 4 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांगदिन: बुधवार | विक्रम संवत: 2083 | शक…

6 hours ago

सूरत से शुरू हुआ सफर, अब पूरे गुजरात की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था की जिम्मेदारी: जानिए कौन हैं कृष्ण कुमार यादव

मेल, पार्सल और इंटरनेशनल डाक के नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी पहल, अहमदाबाद से…

7 hours ago