भोजपुरी फिल्मों की ड्रीम गर्ल रिंकू घोष का हुआ भव्य सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )29 सितम्बर…भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं ड्रीम गर्ल कही जाने वाली रिंकू घोष कुछ व्यक्तिगत काम से महानगर आई थी जिस पर युवा समाजसेवी एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में युवाओं की एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और उनका सम्मान भी किया युवा कवयित्री भावना द्विवेदी ने बताया कि इस अवसर पर अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया युवा शायर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि रिंकू घोष जी का सिनेमा के साथ-साथ साहित्य में भी विशेष रूचि है और वह साहित्यकारों का बहुत ही आदर और सम्मान करती है। उनसे मिलने के बाद साहित्य और सामाजिक विषयों पर एक विस्तृत चर्चा हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही किसी संस्कृतिक कार्यक्रम में वह बाबा गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन के लिए जरूर आएंगे साथ ही साथ रिंकू घोष ने कहा कि उनकी पहली फिल्म गोरखपुर में शूट हुई थी इसलिए वह अपनी कामयाबी के पीछे बाबा गुरु गोरक्षनाथ का विशेष आभार मानती हैं | मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि जब रिंकू घोष जी कुशीनगर महोत्सव 2022 में हिस्सा लेने आएंगी तब गोरखपुर में उनका बाबा गुरु गोरक्षनाथ की धरती पर भव्य स्वागत किया जाएगा|
इस अवसर पर मोहम्मद आकिब अंसारी,युवा समाजसेवी सुल्तान खान,कवयित्री भावना द्विवेदी, कवि विमलेश कुमार चौधरी,सिराज खान,इज्जत गोरखपुरी, हाजी जलालुद्दीन कादरी,आशिया सिद्दीकी,सोनी आदि उपस्थित रही|

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

4 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

4 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago