दो दिवसीय मेला की सफलता के लिए बनी रणनीति, बंटी जिम्मेदारी

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)29 सितम्बर…

दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही में विगत तीस वर्षों से शरद पूर्णिमा के अवसर पर देवामन सरोवर के तट पर स्थित ऐतिहासिक देवामन दुर्गा स्थान परिसर में मेला लगता है। दो दिनों तक चलने वाले मेला में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व दंगल का आयोजन होता है। अबकी 31 वें वर्ष आयोजित होने वाले मेला की सफलता के लिए गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए
आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी ने कहा कि दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला आगामी नौ व दस अक्टूबर को आयोजित होगा।

👉ग्राम पंचायत दुमही का शरद पूर्णिमा मेला

पहले दिन देवी अराधना व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दूसरे दिन मेला, दंगल के बाद हवन पूर्णाहुति के साथ मेला का समापन होगा। बैठक में सदस्यों को जिम्मेदारी सुपुर्द की गईं। इस दौरान पूर्व रामचद्र राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, जगरनाथ तिवारी, प्रेम तिवारी, हिरन तिवारी, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, उपेंद्र आर्य, धुरखेली प्रसाद, बालखिला गुप्ता, अरुण खरवार, वशिष्ठ रावत, सुदर्शन आर्य, धर्मेद्र कुशवाहा, नगीना पुजारी, राजधारी दास, राकेश पांडेय, दहारी चौहान, सत्यम तिवारी, मनोज बैठा, प्रिंस कुशवाहा, बिट्टू गुप्ता, रंजन सिंह, नेहरू आर्य, रंजीत खरवार, भोला यादव, नंदलाल मद्धेशिया, लालजी शर्मा, लक्ष्मण ठाकुर, शंभू गुप्ता, रामदीन मुसहर, मुन्ना कुशवाहा, धुरखेली कुशवाहा, नपेंद्र कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामेश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago