गड्ढे में रोड है या रोड में गढ्ढा ?

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर शहर से मोरवा मधवापुर चांदपलिया भेड़िया और चेरो को जोड़ने वाली रोड जो की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परसिया चंदौर को और केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के लिए इकलौता मुख्यमार्ग है जो की सलेमपुर को चेरो और कई गांव को आपस में जोड़ता है इस रोड का महत्व इस लिए और बढ़ जाता है की ये रोड केंद्रीय विद्यालय को सलेमपुर से जोड़ता है और इस रोड से सैकड़ों बच्चो का रोज विद्यालय आना जाना होता है लेकिन इस रोड की हालत शीर्षक की तरह ही है की गड्ढे में रोड है या रोड में गढ्ढा क्यों की ये रोड ग्रामीणों के अनुसार पिछली बार जब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में थी तब एक बार बना था उसके बाद आज तक इस रोड पर किसी का ध्यान नहीं गया जब की ग्रामीणों के अनुसार इस रोड के निर्माण के लिए एक प्रार्थना पत्र वर्तमान विधायिका व राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और संबंधित विभाग को कई बार दिया जा चुका है लेकिन किसी भी जिम्मेदार को इस रोड की चिंता नहीं है ये पूरा रोड गड्ढे में तब्दील हो चुका है कही कही तो रोड में गिट्टी की जगह ईट का खड़ंजा भी दिख जाता है जो इस रोड के निर्माण से पहले का है इस रोड में एक बड़ी आबादी को सलेमपुर मुख्यालय से जोड़ने का काम करती है लोगो का यही कहना है की इस सरकार की भी कथनी और करनी में फर्क है जब ये सत्ता में आए तो इन्होने कहा था की प्रदेश के सभी रोड गड्ढा मुक्त होंगे लेकिन हमारी रोड तो आज भी गढ्ढा ही है और कल भी थी ।इस रोड में सबसे ज्यादा समस्या तब आती है जब बारिश हो जाती है जिससे पानी भरा होने के कारण रोड के गढ्ढे का पता ही नही चलता और लोग गिरकर चोटिल हो जाते है ।इस रोड में बरसात के मौसम में आए दिन लोगो को दुर्गति का सामना करना पड़ता है कई बार बरसात के मौसम में लोग गिर कर घायल भी हो चुके है ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

2 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

16 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

17 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

20 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

20 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago