शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव के द्वारा संचालित पीडीए पखवाड़ा की मीटिंग समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव की अध्यक्षता में गढ़िया रंगीन के कृषक जनता इंटर कॉलेज में आयोजित की गई, मीटिंग का संचालन विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हफीज अहमद कटरा विधान सभा प्रभारी सैयद रिजवान अहमद मौजूद रहे। गढ़िया रंगीन में आयोजित पीडीए पखवाड़ा के कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में इस समय सिर्फ़ जुमलेबाज़ी चल रही है, प्रदेश का किसान, नौजवान, परेशान है और मौजूदा सरकार सिर्फ़ जुमले बाज़ी कर रही है। उन्हे नौजवानों किसानों की जरा भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जिताकर केंद्र में सरकार बनाने का काम करेगी और जुमलेबाजो को देश से भगाने का काम करेगी। लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताते हुए लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का अनुरोध किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल जी, प्रदीप कुमार भुर्जी प्रदेश सचिव युवजन सभा,राजपाल यादव, रामप्रकाश यादव, जितेंद्र फौजी,चीनू गुप्ता, राजाराम गुर्जर,अजयपाल कश्यप राजू भोजवाल रामकिशोर भोजवाल ,अजय यादव समेत कई नेता एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…
फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…
फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…
40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…
Low Energy और थकान से राहत के लिए आजमाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर…
गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…