कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

04 फरवरी से 11 फरवरी तक देवरिया महोत्सव का होगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार के सायं चीनी मिल ग्राउंड पर आगामी 4 फरवरी से प्रस्तावित देवरिया महोत्सव के तैयारियों के संबन्ध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देवरिया महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि देवरिया महोत्सव आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। 12 फरवरी से 29 फरवरी तक मेला आयोजित किया जाएगा। चार फरवरी को स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम प्रमुखता के साथ आयोजित किया जायेगा। महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 4 फरवरी की सायं 6 बजे प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। इस अवसर पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

19 minutes ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

2 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

3 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

3 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

3 hours ago