समाधान दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याओं को गहनता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को तात्कालिक एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 103 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 11 मामलों का त्वरित समाधान किया गया। इनमें दो प्रकरणों में अंत्योदय कार्ड जारी किए गए, जबकि चार खतौनी में आवश्यक संशोधन कर मौके पर ही लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का निवारण पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, जिससे जनता को संतोषजनक और दीर्घकालिक समाधान प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सक्रियता और निष्ठा के साथ उन मामलों की स्वयं जांच करें, जिनका निस्तारण साक्ष्य के आधार पर त्वरित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील और जटिल प्रकरणों के निस्तारण के लिए अंतर्विभागीय समन्वय आवश्यक है। ऐसे मामलों में सभी संबंधित विभाग आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दायित्वबोध के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपूर्ण समाधान दिवस मात्र एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का व्यवस्थित, समुचित और प्रभावशाली निराकरण करना है। समाधान दिवस में प्राप्त 103 प्रकरणों में से सर्वाधिक 44 प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त 8 मामले पुलिस विभाग, 16 मामले पूर्ति, विकास विभाग के 8, स्वास्थ्य के 8, विद्युत के 12, नगर पंचायत के 6, और दिव्यांग जन कल्याण के 1 मामले आए। 11 मामलो का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने शेष 92 प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। आज प्राप्त अधिकांश शिकायतें पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अवैध अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति की बाधाएं, राशन कार्ड संबंधी असुविधाएं थीं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपेक्षित दक्षता और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का समाधान करें, जिससे जनता को सुनिश्चित न्याय और त्वरित राहत प्राप्त हो सके।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की और पुलिस अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

8 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

8 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

8 hours ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

8 hours ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

8 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

8 hours ago