मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। मैरवा के बरासो के तुलसी यादव का शव मिलने के बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार के द्वारा रुचि नही लेने और त्वरित करवाई नही करने से मृतक के परिजन और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।परिजन थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल निलंबित करने के लिए एसडीपीओ को पत्रक दिया है।आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस त्वरित करावई की होती तो तुलसी यादव की हत्या नही होती, पुलिस शराब कारोबारियों के पीछे जी जान से लगी है। वही हत्या, लूट, छिनतई जैसी घटनाओ में स्थानीय पुलिस फ्लॉप है। ग्रामीणों की बढ़ते आक्रोश को देखते हुए गुठनी नौतन दरौली की पुलिस पहुंचकर कैंप कर रही थी। मैरवा थाना प्रभारी के खिलाफ स्थानीय लोग माले नेता सहित सभी जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखा गया। वही एसडीपीओ ने कहा की इस घटना में शामिल दो लोगो को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। डॉग स्क्वॉयर्ड और फॉरेंसिक टीम जांच के लिए कुछ सैम्पल लिए है। और थाना प्रभारी के खिलाफ लोगो मे आक्रोश देखा गया हैं , तथा थाना प्रभारी के खिलाफ आवेदन मिला है।जिसकी जांच कर करवाई किया जायेगा।
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…