Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने तहसील में सुनी जनशिकायतें

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकंदरपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील सिकंदरपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित होने से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया जिलाधिकारी समय से पहले तहसील दिवस से चले गए तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता,विद्युत तृतीय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता राम अवतार ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि बिजली बिल अधिक आ रहा हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीओ,विद्युत को जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, चकबंदी, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, वरासत, पेंशन, खतौनी से संबंधित समस्याएं तथा राशन कार्ड आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश एवं तहसीदार प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

57 minutes ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

1 hour ago