नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निजामाबाद थाना समाधान दिवस नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव के नेतृत्व में हुआ।थाना समाधान दिवस पर कुल 17 प्रार्थना पत्र पड़े, इसमें 14 प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित और 3 पुलिस संबंधित प्रार्थना पत्र पड़े।इसमें 2 राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । शेष 15 प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने कहा कि, राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधित टीमें मौके का मुआयना करके शीघ्र जाकर निस्तारण करें।नवागत थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोग फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देगें तो थाना दिवस या तहसील दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्यमंत्री दरबार भी नही पहुचेगे।मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे, उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे, तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस व मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।थाना समाधान दिवस पर नवागत थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह,उपनिरीक्षक डी आर सिंह,उपनिरीक्षक पवन शुक्ला,का0 राकेश तिवारी,चंदन चौहान, राजस्व निरीक्षक रामशरीख, निजामाबाद कस्बे के लेखपाल विक्रांत सिंह,अजय लाल श्रीवास्तव, लालधर यादव, लव राय,रमाकांत,रामप्यारे,उमेश, रुचि सिंह आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago